नवीन चौहान
छुटटी को लेकर हुई मामूली कहासुनी में एक कांस्टेबल ने अपना आपा खो दिया। उसने पहले दारोगा को गोली मारी और बाद में खुद को भी गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना बदायूं जिले के उझानी कोतवाली परिसर की है। जानकारी के अनुसार यहां एक कांस्टेबल की दारोगा से छुटटी को लेकर कहासुनी हुई। कांस्टेबल को तीन दिन की छुटटी दे दी गई थी लेकिन वह अधिक दिनों की छुटटी मांग रहा था। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों घायलों का हाल जाना। दारोगा की हालत अधिक गंभीर बतायी जा रही है। दोनों को बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।