एसएमजेएन पीजी काॅलेज में ‘‘क्लीन कैम्पस ग्रीन कैम्पस’’ अभियान




सोनी चौहान
एसएमजेएन पीजी काॅलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती बडे धूमधाम से मनायी गयी। प्राचार्य डाॅ सुनील कुमार बत्रा, मुख्य अनुशासन अधिकारी डाॅ सरस्वती पाठक, छात्र कल्याण डाॅ संजय कुमार माहेश्वरी ने महापुरूषों की प्रतिमा पर श्रृद्धासुमन अर्पित किये तथा काॅलेज के परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान ‘‘क्लीन कैम्पस ग्रीन कैम्पस’’ चलाया गया।


प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को स्वच्छता व स्वच्छ हरिद्वार बनाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि यह स्वच्छता अभियान जनजागृति के बिना अपूर्ण रहेगा। डाॅ. बत्रा ने कहा कि छात्र-छात्रा ही देश के उज्जवल भविष्य हैं जो इस स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रत्येक छात्र-छात्रा का यह कर्तव्य है कि वे अपने देश, स्थान व आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। डाॅ. बत्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से कर्तव्यनिष्ठा व अपने सिद्धांतों पर अड़िग रहने की प्रेरणा मिलती है तथा साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सभी छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।


काॅलेज की मुख्य अ​नुशान अध्यापिका डाॅ. सरस्वती पाठक व मुख्य छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के लिए स्थानीय निकायों के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने की आवश्यकता है, धीरे-धीरे यह प्रवृत्ति जन-जन तक फैलेगी। सभी स्वच्छता के प्रति सजग रहें और उसके लिए समय दें। काॅलेज के पूर्व छात्र संदीप खन्ना को स्वच्छता अभियान में विशेष सहयोग हेतु प्रशस्ति-पत्र व स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर डाॅ. नरेश कुमार गर्ग, डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. सरस्वती पाठक, डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. नलिनी जैन, डाॅ. सुषमा नयाल, विनय थपलियाल, डाॅ. शिव कुमार चौहान, डाॅ. मनोेज कुमार सोही, वैभव बत्रा, रिचा मनोचा, रिंकल गोयल, डाॅ. अमिता श्रीवास्तव, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. विनिता चौहान, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. कुसुम नेगी, स्वाति चोपड़ा, पुनीता शर्मा, कविता छाबड़ा, डाॅ. निविन्ध्या शर्मा, निमिषा शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, साक्षी अग्रवाल, डाॅ. रीतू चौधरी, विवेक मित्तल, सुगन्धा वर्मा, डाॅ. पदमावती तनेजा, नेहा गुप्ता, नेहा सिद्दकी, वेद प्रकाश चौहान, रचना राणा, एम.सी. पाण्डेय, अश्वनी कुमार जगता, होशियार सिंह, आलोक कुमार, अशोक चौहान, राजकुमार, संजीत कुमार, हेमवंती, मोनू कुमार, सुशील कुमार, विशाल कुमार, पिंकी, अशोक कुमार सहित काॅलेज के छात्र-छात्रा अनिकेत गिरी, राहुल, आस्था सिंह, विशाखा टपरानी, प्रीति यादव, प्रियंका कश्यप, कविता आर्य, योगेश कुमार, मनु काजला, कामना त्यागी, शिवानी त्यागी, कमल भदौरिया, राधिका अग्रवाल, शिवानी बिरमानी, स्नेहा, पावनी, निशा, कनुप्रिया, स्नेहा, जिया, उमा, कल्पना, आदर्श कश्यप, परिचा त्यागी, चन्द्रशेखर चौधरी, दक्ष शर्मा आदि छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *