नवीन चौहान
इस बार शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर, 2020 से शुरू हो रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस साल नवरात्रि पर 58 साल बाद शुभ संयोग बन रहा है। ज्योति शास्त्र के अनुसार, शनि और गुरू ग्रह करीब 58 साल के बाद अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। शनि ग्रह की राशि मकर और गुरू की अपनी राशि धनु है।
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, यह शुभ संयोग कलश स्थापना के लिए बेहद शुभ है। एक महीने तक चले मलमास आज यानि शुक्रवार 15 अक्टूबर को खत्म हो जाएंगे और शनिवार को नवरात्र शुरू होंगे। इस वर्ष नवरात्र आठ दिन के होंगे। दो नवरात्र एक ही दिन होंगे। अष्टमी और नवमी तिथियां एक ही दिन पड़ने से नवरात्र के आठ दिन के ही होंगे और अगले दिन विजयदशमी मनाई जाएगी।
शुभ संयोग-
17 अक्टूबर ( शनिवार) – सर्वार्थसिद्धि योग
18 अक्टूबर (रविवार) – त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि योग
19 अक्टूबर (सोमवार) – सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग
20 अक्टूबर (मंगलवार) – सौभाग्य और शोभन योग
21 अक्टूबर (बुधवार) – रवियोग
22 अक्टूबर (गुरुवार) – सुकर्मा और प्रजापति योग
23 अक्टूबर (शुक्रवार) – धृति और आनंद योग
24 अक्टूबर (शनिवार) – सर्वार्थसिद्धि योग
25 अक्टूबर (रविवार) रवियोग
26 अक्टूबर (सोमवार) – रवियोग