ग्राहक बनाकर भेजा दरोगा तो सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, पांच लड़कियां और एक लड़का गिरफ्तार




दीपक खन्ना
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड किया है। पुलिस टीम ने कानपुर के नजीराबाद लाजपत नगर के एक बंगले पर छापेमारी करके पांच लड़कियां और एक युवक को गिरफ्तार किया। इन सभी लड़​कियों को सोशल साइट्स की मदद से पसंद कराने के बाद ऑनलाइन पेमेंट जमा होने के बाद उक्त ​पते पर भेजा गया। कॉलगर्ल संचालिका पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। इऩका नेटवर्क विदेश में कनाडा तक फैला था।
नजीराबाद थाना प्रभारी मनोज रघुवंशी ने बताया कि लाजपत नगर निवासी सुजैन सचान के मकान में काफी लंबे वक्त से सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिल रही थी। चौकी इंचार्ज को ग्राहक बनाकर बंगले पर भेजा था। डील फाइनल होने और सटीक रेकी के बाद रविवार रात मकान में छापेमारी करके संचालिका बरखा मिश्रा उर्फ लवली चक्रवर्ती समेत पांच कॉलगर्ल और एक ग्राहक को दबोच लिया।
13 सोशल साइट्स पर सक्रिय था सेक्स रैकेट
कॉलगर्ल व कॉलगर्ल संचालिका ने समय के साथ खुद को अपडेट कर लिया है। संचालिका के मोबाइल पर फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम समेत 13 सोशल साइट्स पर सक्रिय था। संचालिका ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर कई कॉल गर्ल के फोटो लगा रखे थे। डीपी पर भी कॉलगर्ल का फोटो लगाया जाता था।
कॉलेज गर्ल को ​भी किया जा था सप्लाई
पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस रैकेट का नेटवर्क दूर तक फैला है। दिल्ली और कई राज्यों समेत कनाडा तक फैला है। कॉलेज गर्ल से लेकर हर उम्र की लड़कियां सप्लाई की जा रही थीं। इसमें दिल्ली के एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की छात्रा भी गिरफ्तार हुई है। सभी फ्लाइट से एक शहर से दूसरे शहर जाती थीं।
45 हजार के बंगले में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट
सेक्स रैकेट संचालिका ने 45 हजार रुपए महीने के किराए पर लाजपत नगर जैसे पॉश इलाके में बंगला लिया था। बंगला ऐसी जगह था कि कोई भी शक नहीं कर सकता पर मोहल्ले के लोगों ने लड़कियों का आने-जाने पर संदेह होने के बाद शिकायत की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *