24 घंटे में दूसरी हत्या, मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम कोच की गोली मारकर हत्या




संजीव शर्मा
बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती है। सुबह घूमने निकले एक जिम के कोच की बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से घायल कोच की मौके पर ही मौत हो गई। दिन निकलते ही हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर थाना दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी करने के बाद शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया। रोष है।

घटना दौराला थाना क्षेत्र के सकौती नगंली मार्ग पर हुई। सकौती का रहने वाला परविंदर सुबह मार्निंग वॉक पर निकला था। करीब साढ़े छह बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोकर कुछ बात की और सीधे गोली चला दी। बदमाशों ने एक बाद एक कई गोली चलायी। गोली लगते ही परविंदर सड़क पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। बाइक सवार बदमाशों को वहां आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में सफल रहे। परविंद पुत्र मांगेराम 45 वर्ष सकौती गांव का रहने वाला था। वह शहर के एक जिम में कोच था और ठेकेदारी का कार्य भी करता था। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *