नवीन चौहान, हरिद्वार। हरिद्वार में हो रही शाही शादी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विवाह स्थल पर पहुंच कर वर और वधू को अपना आशीर्वाद दिया। रीवा की राजकुमारी मोहिना और सतपाल महाराज के बेटे सुयश को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना आशीर्वाद दिया।
- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुल्हा दुल्हन को पुष्प गुच्छ देकर अपना आशीर्वाद दिया।
- इस शाही शादी का हरिद्वार भी स्वागत कर रहा है।
- हर कोई इस शादी का हिस्सा बनना चाहता है।
- इस शादी में सतपाल महराज के अनुयायी देश के हर कोने से आए हैं।
- विदेशी मेहमान भी इस शादी में शरीक हो रहे हैं।
- हरिद्वार की यह शादी एक यादगार बनने जा रही है।