तीन फीट के दुल्हा-दुल्हन की रब ने बनायी जोड़ी




संजीव शर्मा

मेरठ। कहते हैं कि जोड़ी ऊपर बैठा रब बनाकर भेजता है। ऐसा ही साबित हुआ फिरोज और जैनब की जोड़ी बनने से। तीन फीट के फिरोज को अपनी दुल्हन का काफी दिनों से इंतजार था। शनिवार को उसका यह इंतजार उस वक्त खत्म हो गया जब उसकी ही लंबाई की जितनी दुल्हन के रूप में उसे जैनब मिली। दोनों का शनिवार को निकाह करा दिया गया। अब दोनों ही काफी खुश है।

फिरोज का निकाह होने पर उसके दोस्तों ने उसे बधाई भी दी। अहमद नगर में रहने वाले फिरोज की लंबाई केवल तीन फीट है। उसकी उम्र 25 साल की हो गई थी लेकिन उसके लिए कोई लड़की नहीं मिल रही थी। शहर के ही थाना नौचंदी क्षेत्र के ढबाई नगर निवासी बाबू की बेटी जैनब से लॉकडाउन के दौरान उसका रिश्ता तय हो गया। जैनब की लंबाई भी फिरोज के जितनी ही है। दोनों की सहमति के बाद परिजनों ने उनका निकाह करा दिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *