उत्तराखंड के वित मंत्री प्रकाश पंत का अमेरिका में निधन, सीएम ने व्यक्त की संवेदना




नवीन चौहान
उत्तराखंड के वित्त एवं आबकारी मंत्री प्रकाश पंत का अमेरिका में निधन हो गया। वह कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। विगत दिनों से उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा था। इसी के चलते वह अमेरिका में इलाज कराने गए थे। अमेरिका से उनके निधन की सूचना मिलने ही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई।
मिलनसार हंसमुख स्वभाव के धनी प्रकाश पंत एक लोकप्रिय नेता माने जाते थे। उत्तराखंड की जनता उनकी सादगी के कायल थे। विरोधी खेमे के लोग भी हुआ उनको पसंद करते थे।साल 2017 में विधानसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए प्रकाश पंत को वित्त एवं आबकारी, गन्ना व कई विभागों का मंत्री बनाया गया। केबिनेट मंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल बहुत शानदार रहा। विधानसभा सत्र के दौरान वह विरोधियों को अपने पक्ष में करने का माददा रखते थे। उत्तराखंड के आर्थिक संकट को देखते हुए वह सदैव चिंता व्यक्त करते थे लेकिन कैंसर की जानलेवा बीमारी ने प्रकाश पंत की जान ले ली। उनके निधन की खबर मिलते ही समूचा उत्तराखंड शोक में डूब गया। वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन की खबर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर लिखा- ‘उत्तराखंड में मेरे वरिष्ठ सहयोगी एवं प्रदेश के वित्तमंत्री श्री प्रकाश पंत जी का अमेरिका में इलाज के दौरान स्वर्गवास होने का समाचार पा कर स्तब्ध भी हूँ और व्यथित भी। प्रकाश जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत एवं अपूर्णीय क्षति है; उनके निधन से हमारा तीन दशक पुराना साथ यादों में रह गया।’वही केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भी अपने सहयोगी वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन को एक अपूर्णीय क्षति बनाया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *