फेसबुक पर पोस्ट डाली और पी लिया सेनेटाइज,पुलिस में हड़कंप




गगन नामदेव
एक युवक ने फेसबुक पर आत्महत्या करने की पोस्ट डालकर सेनेटाइजर पी लिया। पुलिस ने पोस्ट देखी तो हड़कंप मच गया। आनन—फानन में पुलिस युवक के घर पहुंची। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
4-अगस्त 2020 को अभिनव वाष्णेय निवासी सावित्री कॉलोनी बरेली रोड हल्द्वानी ने पुलिस को सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति हेमन्त राजपूत ने फेसबुक पर अपनी आत्म हत्या किये जाने के सम्बन्ध में पोस्टें डाली है। उक्त प्राप्त मिलते ही तत्काल पुलिस व्यक्ति की लोकेशन के अनुसार उसके निवास स्थान सद्भावना कालोनी लालडांट पर पहुंची। थाना मुखानी से उप निरीक्षक मनोज पाण्डे, कांस्टेबल विरेन्द्र रावत, कांस्टेबल राजेश ने मौके पर पहॅुचकर हेमन्त राजपूत से मिली। हेमंत ने पुलिस को बताया कि उसने घर में रखा सैनिटाईजर पी लिया है। पुलिस द्वारा तत्काल 108 को बुलाकर व्यक्ति को बेस हाॅस्पिटल हल्द्वानी भिजवाया गया। अभिनव वाष्र्णेय की सूचना पर व नैनीताल पुलिस की तत्परता से एक व्यक्ति की जान बचायी जा सकी। एसएसपी नैनीताल सुनील कुमार मीणा ने पुलिसकर्मियों के कार्यो की प्रशंसा की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *