पुलिस महकमे में एक लाख 30 हजार जवानों की भर्ती




नवीन चौहान

पुलिस महकमे में जल्द ही बंपर भर्तियां होगी। महकमे में 1 लाख 30 हजार जवानों की भर्ती की जायेगी। खिलाडि़यों को पुलिस महकमे में प्राथमिकता मिलेगी। 39 पद अलग से सृजित कर दिए गए है। नेशनल गेम्स और काउंसिल गेम्स में पदक जीतने वाले को क्लास टू की नौकरी दी जायेगी। सर्किल ऑफिसर की नौकरी मिलेगी। जो खिलाड़ी स्नातक नहीं है। उनको चार साल स्नातक करने के लिए दिए जायेंगे।

नगर निगम टाउन हॉल में क्रीड़ा भारती के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से संजीदा है। खेलों में खिलाडि़यों का भविष्य उज्जवल है। खिलाडि़यों को पुलिस महकमे में नौकरी दी जा रही है। खेल को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का विजन पूरी तरह से साफ है। खिलाडि़यों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। चेतन चौहान ने इस अवसर पर खिलाडि़यों को पारितोषित वितरित किए।वही यूपी में खिलाड़ियों को पुलिस महकमे में भर्ती करने की तैयारियां की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *