पीएम नरेंद्र मोदी के नए संकल्प, 2022 तक हर गरीब को घर




नवीन चौहान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर 2019 का लोकसभा चुनाव प्रचंड बहुमत से जीत चुकी है। भाजपा और उनके सहयोगी दलों की कुल मिलाकर 346 सीटों पर जीत दर्ज हुई है। इस प्रचंड जीत को मोदी ने जनता की जीत बताते हुए अपने नए संकल्प जाहिर कर दिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह आने वाले दिनों में बदइरादे तथा बदनीयत से कोई काम नही करेंगे। काम करते करते गलती हो सकती है। लेकिन बदइरादे से कोई काम नही करूंगा। तथा मैं मेरे लिए कुछ नही करूंगा। तीसरी बात सार्वजनिक रूप से कही कि मेरे समय का पल-पल, मेरे शरीर का कण-कण सिर्फ और सिर्फ देशवासियों के लिए है। मेरे देशवासी जब भी मेरा मूल्यांकन करें इन तीन बातों पर कसते रहना। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 21वीं सदी की मजबूत नींव रखने की जिम्मेदारी है। 2024 तक देश को समृद्ध राष्ट्र की तरफ ले जाना है। एक विकसित भारत बनाना है। 2019 से 2024 तक का समय समृद्ध भारत का समय है। देश में केवल दो जाति ही रहेंगी। जाति के नाम पर खेल खेलने वाले लोगों को इस चुनाव में कड़ा प्रहार हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी से गरीबी के कलंक को मिटाना है। भारत की एक जाति है गरीब। देश को गरीबी से मुक्त कराना है। जो गरीबी से बाहर आना चाहते है और दूसरे वो जो गरीबी से मुक्त कराना चाहते है। दोनों को ही सशक्त बनाना है। लोकतंत्र के संस्कार से सरकार चलानी है। देशहित के लिए घुर विरोधियों को भी साथ लेकर चलना है। देशहित के लिए पूरी नम्रता के साथ लोकतंत्र की मर्यादा को निभाना है। संविधान सबसे ऊपर है। जनता की उम्मीदों को पूरा करेंगे। फकीर की झोली भरी है। भारत के भविष्य के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। सभी सांसदों को साथ लेकर कार्य करेंगे। चाहे वो किसी भी पार्टी को हो। राज्यों की विकास यात्रा में सभी साथ होंगे। भाजपा कभी आर्दशों से कोई समझौता से नहीं करेंगे। ईमानदारी को नई ताकत मिली है। इस चुनाव ने नई स्वीकृति दी है। गरीबो को समर्पित सरकार होगी। 2022 तक सभी गरीबों को घर मिलने का सपना पूरा होगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *