कुख्यात विकास दुबे पुलिस एकाउंटर में मारा गया, हाइवे पर गाड़ी पलटने के बाद कर रहा था भागने की कोशिश




नवीन चौहान
कुख्यात विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर लेकर आ रही एसटीएफ की गाड़ी हाइवे पर पलट गई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस दौरान पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे ने पुलिस का रिवाल्वर छीनकर मौके से भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि विकास दुबे ने पुलिस पार्टी पर गोली चलायी, जवाब में पुलिस ने भी गोली चलायी। पुलिस की कार्रवाई में गोली लगने से विकास दुबे घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *