नाबालिग से किया बलात्कार, पुलिस ने चंद घंटों में किया आरोपी गिरफ्तार




नवीन चौहान
नाबालिग से बलात्कार करने वाले दुराचारियों को पुलिस ने चंद घंटों मे ही गिरफ्तार कर जेल की राह दिखलाई है। आरोपियों ने किशोरी का अपहरण किया जिसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लेकिन पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुस्तैदी दिखाते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया और आरोपियों को धर दबोचा।
घटनाक्रम के मुताबिक 18 जनवरी 2020 को पीड़ित ने थाना बैजनाथ में आकर तहरीर देते हुए बताया कि 17-01-2020 को मेरी पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गयी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता की तलाश शुरू की गयी। उप निरीक्षक कैलाश सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष बैजनाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 19-01-2020 को गुमशुदा को सकुशल बरामद किया गया। पीड़िता ने दुष्कर्म होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने 161 सीआरपीसी के बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा- 354/376 भादवि व 3/4, 5(ठ)/6, 16/17 पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। मुकदमे की विवेचना महिला उप निरीक्षक निधि शर्मा के सुपुर्द की गयी।पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष बैजनाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों को 24 घंटों के भीतर गरूड़-बागेश्वर रोड फटगली हिम आर्गनिक के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों का विवरण
1. महेंदर बोरा पुत्र राजेन्द्र सिंह बोरा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम राजीव नगर, बिन्दुखत्ता हाल ग्राम लेखनी गरुड़।
2. महेश चन्द्र पूरी पुत्र जगदीश पूरी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम जिनखोला बाणेश्वर तहसील गरुड़।
3. रविराज सिंह बिष्ट पुत्र बलवंत सिंह बिष्ट उम्र-19 वर्ष निवासी ग्राम जिनखोला बाणेश्वर तहसील गरुड़।

पुलिस टीम
1. एसआई निधि शर्मा।
2. कां0 राजेश भट्ट।
3. कां0 जीवन पाण्डे।
4. कां0 नैन राम।
5. कां0 ब्रिजेश गोस्वामी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *