नवीन चौहान
उत्तराखंड के निजी कॉलेज आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। सरकार की ओर से निजी कॉलेजों को छात्रवृत्ति की धनराशि का आवंटन नही किया गया हैं। जिसके चलते निजी कॉलेज प्रबंधकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए निजी कॉलेज एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने कल्याण मंत्री यशपाल आर्य से मुलाकात कर छात्रवृत्ति की राशि रिलीज करने की गुहार लगाई है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने एसोसियेशन के पदाधिकारियों को जल्द ही समस्या को समाधान करने का भरोसा दिया है।
उत्तराखंड के निजी कॉलेज एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ भाजपा नेता शुभम सैनी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य से छात्रवृत्ति को रिलीज करवाने हेतु निवेदन किया। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही छात्रवृत्ति रिलीज कर दी जाएगी। मुलाकात करने के दौरान उत्तराखंड वित्त पोषित समिति के अध्यक्ष सुनील सैनी ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को धन्यवाद दिया। मुलाकात करने के दौरान समिति के ऑडिटर जगदीश विरमानी, मीडिया प्रभारी मयंक नैथानी, संयुक्त सचिव दीपक प्रसाद, समिति के उपाध्यक्ष जयंत चौहान, राम कुमार शर्मा, डॉक्टर के पी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, समिति के सचिव हरीश सैनी, सौरभ भूषण शर्मा आदि उपस्थित रहे।