नवीन चौहान, हरिद्वार। मेयर अनिता शर्मा के पति और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार किया है और अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार की जनता की सेवा करने की इच्छा जाहिर की हैं।
निकाय चुनाव में कांग्रेस ने मेयर का टिकट अशोक शर्मा की पत्नी अनिता शर्मा को दिया था। अनिता शर्मा और अशोक शर्मा ने दिन रात क्षेत्र में प्रचार किया। जिसका नजीता ये रहा कि अनिता शर्मा करीब चार हजार वोट से चुनाव जीतकर मेयर निर्वाचित हुई। अनिता शर्मा के मेयर बनने के बाद से ही कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा का कद पार्टी में बढ़ा है। अशोक शर्मा की साफ सुथरी छवि को देखते हुए लोकसभा चुनाव में उनको टिकट मिलने के कयास लगने शुरू हो गये थे। सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अशोक शर्मा ने एक प्रश्न के जबाव में अपनी रणनीति का खुलासा किया।
उन्होंने कहा कि कि उनका लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में सोचा तक नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने कोई दावेदारी ना की है ना ही करूंगा। सबसे पहले तो पालीवाल जी, सतपाल जी, अंबरीष जी और कई का आभार व्यक्त करता हूं।