गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के वेद मंदिर के गुंबद से गिरा मजदूर, गंभीर




नवीन चौहान
गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के वेद मंदिर के गुंबद पर कार्य कर रहा एक मजदूर अचानक नीचे छत पर आ गया। मजदूर के गिरने से अफरा—तफरी मच गई। आनन—फानन में मजदूर को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार दिलाया जा रहा है। मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है। गुरूकुल कांगड़ी के रजिस्ट्रार डॉ दिनेश भटृ ने बताया कि मजदूर के गिरकर चोटिल होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उक्त मजदूर निर्माण निगम के माध्यम से कार्य कराया जा रहा था। जिसको अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायल मजदूर को भूमानंद अस्पताल में भर्ती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *