kumbh 2021 में इस दिन शाही स्नान, हरिद्वार में होगा आस्था का सैलाब




नवीन चौहान
कुंभ महापर्व 2021 में आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। दिव्यता और भव्यता के साथ महाकुंभ में आस्था की भीड़ जुटेगी। देश—विदेश से करोड़ों आस्थावान श्रद्धालु पवित्र मां गंगा में डुबकी लगाकर पूण्य लाभ अर्जित करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मेलाधिकारी दीपक रावत व कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल कुंभ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए अथक प्रयास कर रहे है। 9 फरवरी 2020 को हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ 2021 के सम्बन्ध में अखाड़ा परिषद के संत महात्माओं के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विचार विमर्श किया। मेलाधिकारी दीपक रावत ने कुम्भ मेले हेतु किए जा रहे कार्यों की तमाम जानकारियों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी महात्माओं महापुरूषों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कुंभ की परंपरा के मुताबिक संतों का आशीर्वाद सीएम ने हासिल किया। संत महात्माओं ने भी मुख्यमंत्री के कुंभ पर्व की तैयारियों के संबंध में दिए गए सभी आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया। सभी संतों ने मेले के सफल आयोजन के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।
शाही स्नान की तिथियां
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी अखाड़ों के संत महात्माओं की उपस्थिति में उनकी सर्वसम्मति से आगामी कुंभ मेले में चार शाही स्नानों की तिथियों की घोषणा की। कुंभ मेले में होने वाले शाही स्नान में 11 मार्च 2021 (महाशिवरात्रि), 12 अप्रैल 2021 सोमवती अमावस्या, 14 अप्रैल 2021 बैसाखी कुम्भ स्नान एवं 27 अप्रैल 2021 चैत्र पूर्णिमा स्नान आयोजित होंगे।
13 अखाड़ों के प्रतिनिधि
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक सुरेश राठौर, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज, महामंत्री हरिगिरी महाराज, रविन्द्र पुरी महाराज, महंत प्रेम गिरी महाराज, महंत धर्म दास जी,महंत राजेन्द्र दास जी, मुखिया मंहत भगत राम, महन्त जसविंदर सिंह, महंत साधना नन्द, मंहत देवेंद्र सिंह शास्त्री, महंत राम जी दास सहित समस्त 13 अखाड़ो के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *