Haridwar को देखकर अविभूत हुए इंडोनेशिया के मंत्री, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान

हरिद्वार। इंडोनेशिया के मंत्री आई गडे पिटाना ने पत्नी के साथ हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर आकर पूजा अर्चना की। उन्होंने देश के हिंदू धर्म और धार्मिक आस्था को दुनिया में सबसे सर्वोपरि बताया और गंगा को अलौकिक नदी बताया। कहा कि दुनिया में सिर्फ गंगा नदी ऐसी है जिसे पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि वह हरकी पैड़ी पर होने वाली आरती और कराने वाली संस्था का तरीका बहुत ही आकर्षक है और सबसे बड़ी बात कि यहां से अधिक आस्था कही किसी अन्य स्थान पर मिलेगी। मालूम हो कि मंत्री गडे पिटाना हिंदू धर्म के अनुयायी है।

indonasain 2
बुधवार की देर शाम को इंडोनेशिया के प्रवासी पर्यटन विपणन विकास मंत्री आई गडे पिटाना पत्नी एवं अधिकारियों के साथ हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार पहुंचने पर उनकी आगवनी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद खारी ने की। प्रमोद खारी उन्हें जगजीतपुर स्थित आश्रम में स्वामी शरदपुरी महाराज और स्वामी अनंत बोध से मिलाने पहुंचे। जहां स्वामी शरदपुरी ने उन्हें हिंदू धर्म के बारे में जानकारी देते हुए धार्मिक स्थलों के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद वह वीआईपी गंगा घाट पर पहुंचे और चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान किया। इसके बाद वह हरकी पैड़ी पर पहुंचे और गंगा आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना की। उन्होंने गंगा आरती को अद्मय और अलौकिक बताया।

indonasain 3

उन्होंने हिंदू धर्म को सर्वोपरि बताया और आस्था के प्रति होने वाले कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गंगा आरती का मैनेजमेंट था उसे वह अपनी सरकार से बताएंगे। प्रमोद खारी ने उन्हें कुंभ, कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्घालुओं और अन्य धार्मिक आयोजन के बारे में बताया। मंत्री आई गडे पिटाना ने कहा कि वह मार्च महीने में आएंगे और यहां के आयोजकों से मैनेजमेंट के गुर सिखेंगे। इसके लिए वह विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर आएंगे। उन्होंने हरकी पैड़ी पर गंगा स्वच्छता की शपथ भी ली।

indonasain 4

उन्होंने बताया कि एशिया द्वीप पर भारत के बाद तीसरे नंबर की आबादी वाला देश इंडोनेशिया है। उन्होंने देशवासियों को इंडोनेशिया आने को आमंत्रित किया। इसके बाद वह शिवालिकनगर स्थित प्रमोद खारी के आवास पर पहुंचे और बच्चों को आशीर्वाद दिया। प्रमोद खारी ने उन्हें गंगाजलि, रुद्राक्ष की माला एवं शॉल भेंट किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *