गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने कार्यशाला का आयोजन किया




सोनी चौहान
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कॉर्पोरेट अफेयर्स एण्ड आउटरीच सैल ने अभियान्त्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बी.ए.आर.सी.) के वैज्ञानिक, अधिकारियों द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बी टैक एवं एमएससी के छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में बी ए आर सी से वैज्ञानिक अधिकारी डॉ आर कार्तिकेयन एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ० संतोष कुमार मुख्य वक्ता रहें।
डॉ आर कार्तिकेयन ने छात्रों को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद की भर्ती प्रक्रिया के बारे में तथा उसमें चयनित होने पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रौद्योगिकी एवं एम एस सी के छात्रों में बीए आरसी की गतिविधियों तथा इसमें चयन होने की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराना था।
कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए अभियान्त्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो पंकज मदान ने बीए आरसी से आये हुए प्रतिनिधियो का स्वागत किया। इसके पश्चात डॉ संतोष कुमार ने परमाणु ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा विभाग (प्रधान मंत्री द्वारा संचालित), परमाणु कार्यक्रम के चरण, निर्देशित अनुसंधान, राजा रमन्ना इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, मानव विकास सूचकांक और बिजली की खपत, विद्युत उत्पादन विधियों की तुलना, परमाणु ऊर्जा का नवीकरण ब्याज, रिएक्टरों के लिए ईंधन के रूप में प्रोटोनियम, एनर्जी पार्क बनाने का प्रस्ताव, वडोदरा में स्वच्छता संयंत्र, सुपर कंप्यूटर, आईओसीएल को दिए गए पाइपलाइन निरीक्षण गेज, प्लांट बायोटेक्नोलॉजी, बॉडी कंपोजिशन एनालाइजर, नैनो फिल्टर फॉर वॉटर प्यूरीफिकेशन (यूवी के बिना) के बारे मे छात्रों को विस्तार से जानकारी दी।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रो पीपी पाठक, प्रो एल पी पुरोहित, डॉ दुर्गेश त्यागी, औमेन्द्र धीमान, विकास सक्सेना, डॉ पवन कुमार, डॉ एमएम तिवारी, डॉ विवेक गोयल, संजीव कुमार लाम्बा, डॉ गजेन्द्र सिंह रावत, डॉ सुयश भारद्वाज, अगम गोयल, जसबीर सिंह, सुमित बंसल, विपिन कुमार, योगेश कुमार, आशीष धामंदा, मनोज, मोहिनी पाण्डेय इत्यादि उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *