शादी / रणवीर ने घुटनों पर बैठकर दीपिका को किया प्रपोज, आज सी-प्लेन से बारात लेकर पहुंचेंगे




  • आज कोंकणी रिवाज से शादी करेंगे दीपिका-रणवीर, गुरुवार को सिंधी परंपरा से लेंगे फेरे
  • इटली के लेक कोमो में हो रहीं सारी रस्में, मेहमानों को फोटो लेने की मनाही
  • मेहमानों के मोबाइल-कैमरों पर स्टीकर लगाए गए
  • बॉलीवुड डेस्क. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी बुधवार को इटली के लेक कोमो में होने जा रही है। इससे पहले मंगलवार को यहीं पर संगीत सेरेमनी, मेहंदी और सगाई हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक सगाई और संगीत में रणवीर अपने स्टाइल में छाए रहे। रणवीर ने घुटनों पर बैठकर दीपिका को प्रपोज किया। रणवीर ने ‘तूने मारी एंट्रियां’ गाना गाया और एक स्पीच भी दी। स्पीच सुनकर दीपिका इमोशनल हो गईं। अपनी होने वाली दुल्हन को इमोशनल देख रणवीर ने उन्हें गले लगा लिया। आज रात को होने वाली शादी में रणवीर सिंह सी-प्लेन से बारात लेकर पहुंचेंगे। इस 14 सीटर सी-प्लेन में उनके दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहेंगे।

    संगीत सेरेमनी में दीपिका सफेद तो रणवीर ब्लैक आउटफिट में दिखे

     

    • मंगलवार रात को संगीत सेरेमनी हुई। इसमें दीपिका ने सफेद तो रणवीर ने ब्लैक कलर की आउटफिट पहनी थी।
    • इस मौके पर क्लासिकल सिंगर शुभा मुदगल ने भी ठुमरी प्रस्तुत की। इन गानों पर सेरेमनी में मौजूद करीब 40 गेस्ट ने डांस किया।
    • रणवीर ने ढोल बजाया और अपनी लेडी लव के लिए गाने भी गाए।
    • मेहमानों ने ‘मेहंदी नी मेहंदी..’, ‘काला शा काला..’, ‘मेहंदी है रचने वाली..’ जैसे गानों पर डांस किया।

     

     

     

    शादी का भी कराया गया है इंश्योरेंस : दीपवीर की शादी की रस्में 12-16 नवंबर तक इटली में ही निभाई जाएंगी और इसीलिए इस कपल ने अपनी शादी का इंश्योरेंस भी करवा लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपवीर की शादी का  ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी ने बीमा किया है और इसकी पॉलिसी रणवीर के नाम पर जारी की गई है। अगर शादी के इन 5 दिनों में किसी भी तरह का नुकसान होता है तो उसे कवर किया जाएगा।

     

    हाईटेक है इनविटेशन कार्ड, फोटो क्लिक करने की भी मनाही

     

    • दीप-वीर की शादी में पहुंचे मेहमान शादी से जुड़ी कोई फोटो क्लिक और शेयर नहीं कर पाएंगे। यही वजह है कि संगीत सेरेमनी के फोटो सामने नहीं आ पाए। रणवीर की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने ट्वीट किया- कोई फोटो शेयर नहीं सकती, लेकिन दोनों को एक साथ देखकर मेरे आंसू नहीं थम रहे। ये खुशी के आंसू हैं।
    • रणवीर और दीपिका का रिसेप्शन कार्ड काफी हाईटेक है। इस कार्ड पर साफ-साफ लिखा है कि रिसेप्शन पर आने वाले मेहमानों को अपने मोबाइल पर इस कार्ड का ‘ई-इन्वाइट’ लेकर आना होगा। सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए एंट्री के वक्त सभी गेस्ट्स के ई-इनवाइट पर मौजूद QR कोड को स्कैन किया जाएगा।
    • मेहमानों के मोबाइल-कैमरों पर स्टीकर लगा दिए गए हैं ताकि वे फोटो न ले सकें।
    • 14 नवंबर को साउथ इंडियन फूड जैसे डोसा और राइस जैसी डिशेज मेन्यू में रखी जाएंगी। 15 नवंबर को मेहमानों को पंजाबी डिशेज परोसी जाएंगी। शादी का पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में और दूसरा रिसेप्शन 28 नवंबर को मुंबई में दिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *