सोनी चौहान
ग्राम पंचायत कटारपुर में 12 मार्च 2020 में एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें से 10 व्यक्ति के ऑपरेशन के लिए हिमालय अस्पताल जौलीग्रांट देहरादून ले जाया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 व्यक्तियों की निशुल्क जांच की गई। और लोगों को चश्मे की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
जॉली ग्रांट अस्पताल से डॉक्टर डॉ नेहा, डॉ मनोज, डॉक्टर दीपक, डॉक्टर दीपिका आदि मौजूद रहे। हिमालय अस्पताल जौलीग्रांट से आए डॉक्टरों का सभी ग्रामवासियों ने दिल से आभार व्यक्त किया।