dav में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, साईकिल रैली से संदेश




नवीन चौहान
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित के मार्गदर्शन में डीएवी की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट ने एक पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। कक्षा 11वीं व 12वीं के स्कूली बच्चों ने प्रकृति का मनुष्य के जीवन में प्रभाव को लेकर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित ने प्रकृति के मानव जीवन से संबंध को लेकर बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई। तथा स्कूली बच्चों ने प्रकृति के संरक्षण और संबर्धन की शपथ ली। जिसके बाद स्कूल में विभिन्न प्रजाति के पौधारोपण किए गए और साफ-सफाई अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए डीएवी के स्कूली बच्चों ने साईकिल रैली निकाली। स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं और बच्चे साईकिल से ही स्कूल पहुंचे।
5जून का दिन विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। इसी कार्यक्रम को विभिन्न सरकारी, अर्द्ध सरकारी, सामाजिक, राजनैतिक व शिक्षण संस्थान अपने-अपने तरीके से मनाते है। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में भी विश्व पर्यावरण दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया। जहां बच्चों को प्रकृति से प्रेम करने की शपथ दिलाई गई। पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने के लिए स्वयं की भूमिका का बोध भी कराया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि रासेयो के जिला समन्वयक अधिकारी एसपी सिंह ने बच्चों को दूषित पर्यावरण के कारण होने वाले कुप्रभाव की जानकारी दी। इसी के साथ प्रकृति से खिलबाड़ करने पर इससे होने वाले बीमारियों और सामािजक प्रभाव को भी विस्तृत तरीके से बताया। डीएवी के कार्यक्रम अधिकारी मनोज कपिल ने भी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण करने के तरीके बताए। संगोष्ठी का संचालन छात्रा अनुष्का चटर्जी व भावना ने किया। शिखर गुप्ता, प्रियांशी कुकरेजा,वंशिका कपिल व जाहन्वी सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षिका नम्रता सैनी व हरदीप अग्रवाल ने भी विशेष सहयोग दिया। जिसके बाद सभी उपस्थितजनों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया और साफ-सफाई की। स्कूल के प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी बच्चों, स्कूल स्टॉफ का आभार व्यक्त किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *