कोरोना: हाइवे के टोल प्लाजा किये गए टोल फ्री




संजीव शर्मा
मेरठ। कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में किये गए लॉक डाउन के चलते हाइवे पर स्थित टोल प्लाजा भी टोल फ्री कर दिये गए हैं। मेरठ एनएनच 58 पर स्थित वैस्टर्न यूपी टोल प्लाजा को गुरूवार को टोल फ्री किया गया।
टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी मनिन्दर विहान ने बताया कि गुरूवार को सुबह 11:30 बजे से लॉक डाउन के चलते टोल प्लाजा फ्री कर दिया गया है। टोल प्लाजा पर तैनात सभी कर्मचारियों को छुटटी दे दी गई है। टोल प्लाजा पर केवल सुरक्षा कर्मचारियों की डयूटी रहेगी। सुरक्षा कर्मचारी टोल प्लाजा पर मौजूद संपत्ति की रक्षा के लिए डयूटी पर रहेंगे। सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने टोल प्लाजा पर स्थिति का जायजा लिया और हाइवे टोल पर रखे सभी बैरियर वहां से हटाकर टोल प्लाजा परिसर के अंदर रखवाए। उन्होंने अपने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि मास्क लगाकर और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हुए ही वह अपनी ड्यूटी करें। एक दूसरे से हाथ मिलाने से बचें। नमस्ते करें, दूसरों से बात करने से बचें, एक दूसरे से दो मीटर की सामाजिक दूरी बनाकर रखे। उन्होंने कहा कि देश हित में सभी को लॉक डाउन का पालन करना चाहिए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *