नवीन चौहान
विगत कई महीनों से कांग्रेस हाईकमान से हरिद्वार लोकसभा सीट पर स्थानीय प्रत्याशी घोषित करने की आवाज बुलंद कर रहे अंबरीष कुमार को ही पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में पार्टी हाईकमान के विश्वास पर खरा उतरने और जनता का वोट रूपी विश्वास जीतने की चुनौती अंबरीष कुमार के सामने हैं। टिकट मिलने के बाद अंबरीष बेहद खुश है और वह हरिद्वार में विकास की पटकथा लिखने की बात कर रहे है। उन्होंने हरिद्वार के विकास का खाका अपने मस्तिष्क में तैयार किया है। जिसको लेकर वह जनता के बीच चुनाव प्रचार करने उतरेंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुऐ अपने मन की बात बताई। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में कई गंभीर समस्याएं है। जिनका निराकरण होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र का सर्वागीण विकास करने का भरोसा भी दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान से जो भरोसा उनपर किया है, उसके लिए आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि वह पूरी ताकत से क्षेत्र में जमकर चुनाव प्रचार करेंगे और जीत दर्ज करेंगे। अंबरीष कुमार ने कहा कि वह एक जनता के बीच के एक सामान्य व्यक्ति है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए सदैव तत्पर है। क्षेत्र की जनता उनसे प्यार करती है और वोट रूपी आशीर्वाद देकर सेवा करने का अवसर जरूर प्रदान करेंगी।