नवीन चौहान
मसूरी में आयोजित हिमालयन कॉन्क्लेव का आगाज हो गया है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंच चुकी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वित्त मंत्री का स्वागत किया। इसके अलावा कई मुख्यमंत्री सम्मेलन में हिस्सा ले रहे है। इस सम्मेलन में ग्रीन बोनस, आपदा प्रबंधन, बुनियादी विकास और जल संरक्षण जैसे तमाम विषयों पर चर्चा की जायेंगी।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मेघालय के मुख्यमंत्री केसी संगमा, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मेन, मिजोरम के मंत्री, त्रिपुरा के मंत्री मनोज कांति देव भी इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे है। सिक्किम के मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ.महेंद्र पी लामा, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा, नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद है।
इस सम्मेलन में सभी हिमालय राज्य इस बात पर एकजुट हैं कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन बोनस दिया जाए। चर्चा है कि 15वें वित्त आयोग में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ग्रीन बोनस को लेकर कोई पहल करें। इस सम्मेलन के मंथन से हिमालयी राज्यों के लिए अच्छे दिन आने की पहल होगी। आपदा की स्थिति में बजट में बढोत्तरी होगी। इसके अलावा राज्य की भौगोलिक स्थिति को लेकर कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाकर केंद्र को भेजी जा सकती है।