सेहरा बांधकर 23 को दूल्हा बनेंगे टीम इंडिया के क्रिकेटर भुवनेश्वर




आकाश कुमार, मेरठ। क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार की शादी 23 नवंबर को मेरठ में होगी। शादी के कार्यक्रमों की शुरूआत 21 नवंबर से लग्न की रस्म के साथ होगी। 21 को लग्न लिया जाएगा उसके बाद 22 नवंबर को होटल ब्रॉडवे इन में महिला संगीत का कार्यक्रम होगा। इसी दिन महेंदी की रस्म होगी और भात लिया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक चलेंगे। शाम को परिवार के लोग यही डिनर करेंगे। 23 नवंबर की सुबह भुवनेश्वर दूल्हा बनकर घर से बारात लेकर निकलेंगे और बाइपास स्थित होटल ब्रुवेरा पहुंचेंगे। यहीं पर शादी की रस्म होगी। शाम को यहां रिसेप्शन होगा, जिसमें स्थानीय लोग ही शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए अधिकारियों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। पिता केपी सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को गांव में शादी की दावत होगी। एक रिसेप्शन दिल्ली के ताज होटल में होगा। जिसमें टीम इंडिया के अलावा अन्य वीआईपी शामिल होंगे। दिल्ली के कार्यक्रम की अभी तारीख तय नहीं की गई है। यह तारीख फाइनल होने पर इसकी सूचना भी जल्द दी जाएगी। पिता केपी सिंह और बहन रेखा ने यह जानकारी मीडिया को प्रेसवार्ता कर दी। रेखा ने बताया कि शादी की तैयारी जोरों पर है। महिला संगीत को खास बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। बताया कि शादी की ड्रेस भुवनेश्वर अपनी पसंद से कोलकाता से खरीद रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *