भगवानपुर पुलिस ने दो गौ तस्करो को किया गिरफ्तार , एक फरार




सोनी चौहान
भगवानपुर पुलिस ने देहरादून क्षेत्र के गांव से गाय लाकर गौ मांस बेचने वाले तस्करो को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपी गाय को मारने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने दो तस्करो को गाय के साथ गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने मे कामियाब रहा है। आरोपियो के पास से दो जिन्दा गाय, एक छोटा हाथी, एक कुल्हाडी, एक छूर्रि, रस्सी बरामद किया गया है। ​आरोपियो को गिरफ्तार ​करके मुकदमा दर्ज किया गया है।
भगवानपुर पुलिस को 5 नवम्बर को क्षेत्र में चैंकिग के दौरान सूचना मिली कि ग्राम खेडी शिकोहपुर में कुछ गौ तस्कर छोटा हाथी में गाय लेकर आये है जिन्हें वह काटने की तैयारी में है पुलिस सूचना पर तुंरत कार्यवाही करने ​के लिए मौके पर पहुंच गई। भगवानपुर पुलिस को ग्राम खेडी शिकोहपुर में रोड पर एक छोटा हाथी देखा। इस छोटे हाथी के अन्दर एक गाय बंधी हुई थी। आसपास तलाश करने पर कुछ दूरी पर एक घेर में था। उसमें एक ओर गाय बधी हुई थी गाय को तीन लोग रस्सी से बांधकर दबाये हुए थे। गाय को काटने की तैयारी में थे। पुलिस देखकर तीनो आरोपी भागने लगे जिसमे से दो आरोपियों मनोज कुमार पुत्र शिवप्रसाद निवासी चोयला चन्द्रबनी थाना कलेमन्टाऊन जिला देहरादून, महेन्द्र सिंह धीमान पुत्र राम सिंह निवासी ओस्ली कैन्ट एरिया छोटा भारूवाला थाना कलेमन्टाऊन जिला देहरादून को मौके पर पकड़ लिया गया। एक आरोपी असलम कुरैशी पुत्र फाररूख निवासी ग्राम खेडी शिकोहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार मौके का फायदा उठा कर भाग गया। पुलिस पूछताछ मे आरोपियो ने बताया कि हम तीनों मिलकर देहरादून और देहरादून के आसपास के क्षेत्रों से गांव से गाय खरीद कर लाते है। तथा यहां अस्लम के घेर में गाय काटकर गौमांस बेचते है। आज भी हम गाय को काटने के लिए देहरादून से लाये थे। दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी के तलाश की जा रही है। जल्द की उसे भी पकड ली जायेगा।
पुलिस टीम
एसओ संजीव थपलियाल, उपनिरीक्षक शहजाद अली, कांस्टेबल आनन्द चौहान, कांस्टेबल विनय थपलियाल, कांस्टेबल कमल सिंह।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *