पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल




नवीन चौहान, हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। अब तक महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे सी विद्यासागर राव का कार्यकाल 30 अगस्त को समाप्त हो गया था। उनके स्थान पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल मनोनीत किया है। भगत​ सिंह कोश्यारी की गिनती भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में होती है। कोश्यारी उत्तराखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद नित्यानंद स्वामी के बाद भाजपा की अंतरिम सरकार में सूबे के दूसरे मुख्यमंत्री बनाये गए थे। वे राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। उन्हें जल्द ही पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जायेगी।
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया है। वे अभी तक हिमाचल के राज्यपाल के तौर पर कार्य कर रहे थे। वहीं बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल का नया राज्यपाल बनाया गया है। आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल बनाया गया है।
इसके अलावा तमिलसाईं सौदरराजन को तेलंगाना के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। सौंदरराजन इससे पहले तमिलनाडु भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष थीं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *