केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि




सोनी चौहान

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण जेटली जी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन व्रत रख अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे घर परिवार एवं कार्यकर्ताओं को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें भारतीय जनता पार्टी देश और समाज के लिए उनकी सेवाओं को भाजपा कार्यकर्ता हमेशा याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का काम करते रहेंगे इस श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ,अनिल अरोड़ा ,देवी सिंह राणा ,विकास तिवारी ,विनोद चौहान, लव शर्मा राव जमीर, अफजाल अली, नईम मलिक ,अश्वनी पाल ,जितेंद्र डालचंद्र छाछर,रोहित साहू सुशांत पाल, सुनील प्रजापति आदि कार्यकर्ता शामिल रहे



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *