संतों से आशीर्वाद लेने हरिद्वार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Amit Shah, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, 

हरिद्वार। PM Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धियों का प्रचार करने निकले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संपर्क फाॅर समर्थन अभियान के तहत हरिद्वार में संतों से मुलाकात की ओर उनसे आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित तमाम भाजपाई उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अघ्यक्ष Amit Shah  के देवभूमि आगमन को लेकर भाजपाईयों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। भाजपा नेताओं ने भी फूल भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष Amit Shah का स्वागत किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केबिनेट मंत्री Madan Kaushik सहित तमाम भाजपा नेताओं ने अखिल भारतीय गायत्री परिवार प्रमुख Dr. Prnav Pandya  और शैल बाला पंडया से शांतिकुंज परिसर में मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र की भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बारीकी से बताया। उन्होंने बताया कि देश प्रगति के पथ पर अग्रसरित है। देश की नीतियां भारत के सुनहरे भविष्य को देखते हुये बनाई जा रही है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष Amit Shah भारत माता मंदिर ट्रस्ट संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि और जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान CM Trivendra Singh Rawat सहित तमाम भाजपा नेता उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *