सांसद अजय भट्ट ने विपक्ष से पूछा एक दिन में डेंगू से निबटने का फार्मूला




नवीन चौहान
नैनीताल सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान,महामंत्री विकास तिवारी व कार्यकारिणी के सदस्यों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने के लिए कहा गया। वही हरिद्वार के काफी कार्यकर्ताओं को हरियाणा चुनाव प्रचार में भेजा गया है।
रविवार को डामकोठी पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने न्यूज 127 से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान बताया कि पंचायत चुनाव में भाजपा अपना परचम लहरायेगी। प्रदेश के 13 जिलों में भाजपा के अध्यक्ष बनने की स्थिति दिखाई पड़ रही है। प्रथम और द्धितीय चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके है। तृतीय चरण का चुनाव 16 को होगा। उत्तराखंड में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है।
डेंगू का जागरूकता समाधान
अजय भट्ट ने कहा कि डेंगू एक बड़ी समस्या के रूप में खड़ी हुई है। भारत के कई दूसरे शहरों में भी डेंगू फैला है। हल्द्वानी, हरिद्वार, देहरादून के शहरों में डेंगू के मरीज काफी सामने आए है। डेंगू स्वच्छ जल में होता है। इस बीमारी से निजात पाने के लिए जनता को जागरूक होना बहुत जरूरी है। जनता अपने घरों में साफ—सफाई रखें। पार्षदगणों को हर घर में दस्तक देनी चाहिए। 12 घंटे में डेंगू का लार्वा उत्पन्न हो जाता है। असमायिक बारिश भी डेंगू के बढ़ने का एक कारण है। अभी तक की जो स्थिति है वह काफी हद तक संतुलित दिखाई पड़ रही है। मौसम में ठंडक के कारण मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। विपक्ष के लोग राजनीति कर रहे है। ऐसे अवसर राजनीति करने के नहीं होते है। कही धरना देना कही प्रदर्शन करना। बेहतर सुझाव सरकार को देने चाहिए। सत्ता पक्ष और विपक्ष की टोली को मिलकर जनता को जागरूक करने के लिए एक साथ निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अगर कोई ऐसा सुझाव है तो आज लागू करें और कल डेंगू ठीक हो जाए। तो विपक्ष ऐसे सुझाव दें तो बेहतर होता है। आपस में खींचातानी करने का कोई फायदा नही है।
नैनीताल सांसद के रूप में
अजय भट्ट ने बताया कि उन्होंने कभी पार्टी से टिकट नहीं मांगा। जब अंतिम क्षणों में भगत सिंह कोश्यारी ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया तो मुझे चुनाव मैदान में उतार दिया गया। उन्होंने भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझे बहुत स्नेह दिया। दो बार पार्टी का अध्यक्ष बनने का अवसर प्रदान किया। महामंत्री बनाया, प्रदेश में मंत्री बनाया अनुशासन समिति और विशेषाधिकार समिति का चैयरमेन बनाया। इसी के साथ नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष बनाकर पार्टी की सेवा करने का अवसर प्रदान किया। वर्तमान में सांसद का टिकट दिया। ये मेरे लिए बहूत खुशी की बात है। परंतु में पार्टी के लिए मुसीबत का सबब नहीं बना और ना ही अपने लिए कुछ चाहा। उन्होंने कहा कि वह अपने कार्य का पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर रहे है। संसदीय क्षेत्र और पार्टी के कार्यो को पूरी संजीदगी के साथ कर रहे है। नवंबर में पार्टी के नए अध्यक्ष आ जायेंगे। जिलों में नए अध्यक्ष बनेंगे। जिसके बाद संसदीय क्षेत्र का कार्य पूरी संजीदगी से होगा।
देश की अर्थव्यवस्था पर क्या बोले अजय भट्ट
भारत की अर्थव्यवस्था विश्व के अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर है। फ्रांस को हमने पीछे किया है। उतार चढ़ाव आते रहते है। मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा कि हमारे पास मोदी जी के रूप में ऐसी शक्ति है जो सभी चीजें ठीक हो रही है। एक ही दिन में उन्होंने ऐसी बात करीं कि सेनसेक्स जो लुड़क रहा था वो एकदम हाई हो गया। हमारे सभी कार्य इसी प्रकार होंगे। सभी ठीक हो जायेगा। उन्होंने सभी को नसीहत देते हुए कहा कि हम लोग पुरूषार्थी लोग है। हमको अवतारी पुरूष के रूप में मोदी जी मिले है। कल क्या हो जाए कुछ नही कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कल ही चीन के राष्ट्राध्यक्ष जिंमपिंग साहब आए है। चीन के साथ क्या कहा। पाकिस्तान की क्या हालत है। मोदी जी के हाथों में देश के सुरक्षित है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *