नोएडा से 2 और आरोपियों को किया अरेस्ट, गायत्री प्रजापति अब भी फरार




नोएडा: गैंगरेप केस में अखिलेश सरकार में आरोपी कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर अब शिकंजा कसता जा रहा है। गायत्री प्रजापति गैंगरेप मामले में अब तक फरार हैं। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर)  दलजीत चौधरी ने मंगलवार  को बताया कि गायत्री के करीबी लेखपाल अशोक तिवारी और इसी मामले में एक अन्य आरोपी आशीष शुक्ला को यूपी एसटीएफ ने नोएडा से अरेस्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से लखनऊ जाने के दौरान जेवर टोल प्लाजा यमुना एक्सप्रेस-वे पर इन दोनों को अरेस्ट किया गया है।  इससे पहले सोमवार  को गायत्री प्रजापति के गनर चंद्रपाल की गिरफ्तारी लखनऊ से हुई थी। गायत्री प्रजापति की तलाश में पुलिस और एसटीएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *