युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम का टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत




मेरठ।
भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सरधना विधानसभा आने पर सुखविंदर सोम का टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया। भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री मनिंदर विहान के नेतृत्व ने फूल माला और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह अभी से आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ा संगठन हैं। कार्यकर्ताओं को सरकार की विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में अपना योगदान देना होगा। जनसुविधाओं का लाभ पात्रों को मिले इसके लिए भी कार्यकर्ताओं को कार्य करते रहना होगा।

पूर्व भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र का युवा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। कार्यकर्ता कोरोना काल में भी जनता की सेवा में जुटे रहे हैं। कोरोना वैक्सीन अभियान से जुड़कर भी कार्यकर्ता लोगों को जागरूक कर रहे हैं और अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दे रहे हैं।

स्वागत करने वालों में डॉ विजय शर्मा रघु नर्सिंग होम, प्रताप चौधरी पबरसा, अमित गुप्ता सिवाया, अंकित विहान, अमित विहान, हर्ष विहान, पंकज, छोटू सिवाच, चेतन शर्मा, अश्वनी चौधरी, मनोज, राहुल आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *