स्वामी विवेकानंद की जयंती पर खूब दौड़े युवा, विजेताओं को मिला इनाम




मेरठ।
विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से यंग इंडिया रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में युवाओं ने कड़ाके की ठंड में भी खूब दौड़ लगायी। विजेता प्रतिभागियों को केंद्र और प्रदेश के मंत्रियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

सकौती में नंगली गेट से नंगली तीर्थ तक यंग इंडिया रन प्रतियोगिता का आयोजन अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा मोहन गुर्जर किनौनी के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दब्बू किनौनी, दूसरे पर अक्षय और तीसरे पर अजय सोम रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा विमल शर्मा, उत्तर प्रदेश ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, पूर्व विधायक संगीत सोम, मनिंदरपाल सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मेरठ—बागपत, क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा सतेंद्र भराला, जिला महामंत्री समीर चौहान, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनिंदर विहान भराला, रवि मंडोरा, पीयूष मुखिया,आजाद नंगला, आशीष जैन, अभिषेक मौर्य, राहुल चौहान, गौरव राणा, बादल चौधरी, मोंटी सोम, अनिल फौजी, रवि बटजेवरा, अश्वनी राणा, मुदित शर्मा, राजकुमार पंवार आदि मौजूद रहे।

पांच किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरुस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दब्बू किनौनी, द्वितीय स्थान पर अक्षय मोरल, तीसरे स्थान पर अजय सोम रहे। जिन्हें क्रमश: 5100, 3100, 2100 राशि देकर जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, उर्जा राज्य मंत्री सोमिंदर तोमर द्वारा सम्मानित किया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *