भूस्खलन से धंसा यमुनोत्री हाइवे, यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया




नवीन चौहान.
भूस्खलन से यमुनोत्री हाइवे बाधित हो गया है। इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। यात्रा मार्ग में फंसे यात्रियों को फिलहाल सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी रानाचट्टी के बीच दीवार धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हाईवे के दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

यमुनोत्री हाईवे पर बुधवार शाम को रणाचट्टी के समीप भूस्खलन होने से हाईवे की दीवार गिर गई थी। एसडीएम के मुताबिक एनएच के अधिकारी मौके पर भेजे गए हैं।

पुलिस को सतर्क रहने के साथ बड़े वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए गए हैं। रात से ही एनएच ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया था।

इस बीच चार हजार से ज्यादा यात्रियों को अलग-अलग सुविधाजनक स्थानों पर ठहराया गया। मरम्मत कार्य के चलते यमुनोत्री हाईवे पर यातायात पूर्ण रूप से बंद है।

एनएच के अधिशासी अभियंता ने बताया कि वायर क्रेट लगाकर दीवार दी जा रही है। संभावना है कि 12:00 बजे तक आवाजाही शुरू हो जाए।

एआरटीओ मुकेश सैनी के मुताबिक यात्रियों को निकालने के लिए 10 छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है, लेकिन अभी हाईवे पर मरम्मत कार्य के चलते यातायात बंद है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *