योगेश शर्मा.
सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति का शव उसके कमरे में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक थाना सिडकुल क्षेत्र में शिव विहार कालोनी निकट एच0पी0 पैट्रोल पम्प के पास सलेमपुर शिव विहार कालोनी थाना सिडकुल हरिद्वार में एक महिला संगीता देवी पत्नी मुन्ना कुमार ने घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या की गयी।
चूंकि मृतका के विवाह को अभी 06 वर्ष हुए है जिस कारण पंचायतनामा हेतु मजिस्ट्रेट नियुक्त किये जाने हेतु उपजिलाधिकारी महोदय हरिद्वार से पत्राचार किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर एक अन्य घटना में थाना सिडकुल क्षेत्र में टाण्डा गोगापीर नवोदय नगर में एक व्यक्ति धर्मेन्द्र पुत्र कल्लू निवासी ग्राम मेहलकी थाना जानसठ जिला मु0नगर उ0प्र0 उम्र करीब 42 वर्ष का शव घर पर मृत अवस्था में पड़ा मिला जिसके शरीर पर कोई चोटें नहीं है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।