ऊंच-नीच, छोटा-बड़ा होने का भेद मिटाने को करेंगे काम




ऊंच-नीच, छोटा-बड़ा होने का भेद मिटाने को करेंगे काम
भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं नगर निगम पार्षद का त्यागी समाज हरिद्वार द्वारा सम्मान

नवीन चौहान
हरिद्वार। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में लगातार चौथी बार सदस्य मनोनीत होने पर त्यागी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुशील त्यागी, नगर निगम के पार्षद मनोनित किए जाने पर शक्ति त्यागी के अलावा कोरोनाकाल मे निर्धन परिवारों की मदद करने पर सतीश त्यागी को त्यागी समाज की ओर से सम्मानित किया। सभी को भगवान परशुराम की मूर्ति स्मृतिचिन्ह के तौर पर भेंट की गई।
रविवार को कार्यक्रम आर्य नगर चौक स्थित समाज के कार्यालय त्यागी एसोसिएट पर रखा गया। कार्यकारिणी में सम्मिलित करने पर सुशील त्यागी ने मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का सहृदय धन्यवाद किया। सुशील त्यागी ने कहा कि समाज के उत्थान हेतु लगातार कार्य करते रहेंगे। सुशील त्यागी एवं शक्ति त्यागी ने भगवान परशुराम घाट के लिए उत्तराखंड सरकार में यथा शीघ्र कार्य करने हेतु आश्वासन दिया। सतीश त्यागी ने कहा कि समाज में सामंजस्य बैठाने हेतु समृद्द व्यक्तियों को आगे आना चाहिए, जिससे समाज में ऊंच-नीच, छोटा-बड़ा होने का भेद मिटाया जा सके। इस मौके पर हरिद्वार त्यागी समाज के अध्यक्ष देवदत्त त्यागी, महामंत्री तरुण त्यागी, कोषाध्यक्ष बबलू त्यागी ने उनके कार्यों की सराहना की। इस मौके पर सुधीर त्यागी, पवन त्यागी, सत्यवीर त्यागी, अशोक मुनी त्यागी, हरीश त्यागी, मगनलाल त्यागी, अभिषेक त्यागी, सचिन त्यागी, अशोक त्यागी, बबलू त्यागी, मनोज त्यागी, पवन त्यागी, योगेश त्यागी, संजीव त्यागी रोहन त्यागी आदि शामिल हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *