क्या सीएम पुष्कर सिंह धामी अब अपनी ही मांग को करेंगे पूरा, पुलिस कर्मियों के वेतन संबंधी मामले में लिखा था मुख्यमंत्री को पत्र




नवीन चौहान
प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक पत्र सामने आया है। यह पत्र 16 मई 2021 को उन्होंनें प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा था। अब देखना यही है कि जो मांग पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरी करने की मांग की थी वह अब स्वयं इस मांग को पूरा करते हैं या नहीं।
इस पत्र में पुलिस विभाग में वर्ष 2001 व 2002 के आरक्षियों के वेतन विसंगति​ में छठे वेतन आयोग की सिफारिश लागू होने के पश्चात पुलिस आरक्षियों की 16 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण होने पर 4600 ग्रेड पे दिया जा रहा था। सातवें वेतन आयोग के लागू होने पर 20 वर्ष की संतोषजनक सेवा होने पर पूर्ववर्ती सरकार द्वारा एमएसीपीएस 2017 के आधार पर 4600 ग्रेड पे दिये जाने के आदेश निर्गत किये थे। लेकिन वर्ष 2001 में भर्ती पुलिस कार्मिकों को वर्ष 2020 माह अक्टूबर में 20 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण होने पर शासन द्वारा उक्त कार्मिकों को 4600 के स्थान पर 2800 ग्रेड पे दिये जाने के आदेश निर्गत किये गए जो कि अन्यायपूर्ण है।
जानिए पत्र में क्या लिखा था पुष्कर सिंह धामी ने —



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *