विश्व हिंदू संस्था ने राजेश जोशी को बनाया महासचिव, शेखर को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी




नवीन चौहान
विश्व हिंदू संस्था ने उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। विश्व हिंदू संस्था के उत्तराखंड में पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए प्रदेश प्रवक्ता शेखर कुर्ल को बनाया गया है। जबकि मुख्य बॉडी हरिद्वार के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार को बनाया गया। संस्था की राष्ट्रीय कैंप कार्यालय वैष्णवी अपार्टमेंट कनखल हरिद्वार उत्तराखंड में एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संस्था संस्थापक देवेंद्र प्रजापति ने की व संचालन विश्व हिंदू संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने किया।
संस्था ने उत्तराखंड प्रदेश के पदों पर फेरबदल करते हुए उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता शेखर क़ुर्ल व प्रदेश महासचिव राजेश जोशी, प्रदेश मुख्य उपाध्यक्ष गगन नामदेव, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूनम मखीजा, हरिद्वार जिला अध्यक्ष मेन बॉडी विशाल व जिला महासचिव दीपांशु फलाने व जिला उपाध्यक्ष शिवम भारद्वाज एवं जिला सचिव आयुष पंडित राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने विधि वक्त सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्या अर्पण एवं नियुक्ति पत्र देकर उनकी जिम्मेदारी से उनको अवगत कराया एवं संस्था के संस्थापक देवेंद्र प्रजापति एवं प्रदेश अध्यक्ष भोला शर्मा ने सभी नवनियुक्तियों को मुंह मीठा कराकर फूल माला से उनका स्वागत कर अभिनंदन कर बधाई दी।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संस्था में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पूरे प्रदेश के संस्था के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल हैं। उत्तराखंड प्रदेश के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने प्रदेश अध्यक्ष भोला शर्मा व वरिष्ठ पदाधिकारियों का दिशा निर्देश पर आदेश का पालन करते हुए संस्था को आश्वासन दिया कि वह हिंदुत्व राष्ट्र एवं समाज हित के काम कर संस्था की नीतियों को संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश अनुसार एवं संस्था संस्थापक देवेंद्र प्रजापति के दिशा निर्देश पर चलते हुए संस्था की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *