विनोद आर्य ने चाय पिलाकर कमाई अरबों की संपत्ति और पाए पद





नवीन चौहान
अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने संघ कार्यालय के पदाधिकारियों को चाय पिलाकर नजदीकियां बनाई। जिसके बाद अपना रसूक बनाया। संघ पदाधिकारियों से नज​दीकियों का फायदा उठाकर भाजपा सरकार में अपने संपर्क स्थापित किए और ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष का पद पर कब्जा बनाए रखा। स्वदेशी फार्मेसी की चाय और काढ़े पिलाकर जमीनों के धंधे में दलाली खाई और अरबों की संपत्ति स्थापित कर ली।
अब चूंकि बेटा पुलकित जेल की सलाखों के पीछे है तो विनोद आर्य के तमाम कारनामों की फेहरिस्त भी बाहर आ रही है। जमीन के धंधे में अपने ही भाजपा के पदाधिकारियों को चूना लगाया। मध्य हरिद्वार स्थित भाजपा के बड़े नेता के साथ जमीन की पार्टनरशिप में धांधली कर ली।
हालां​कि अभी तो पुलिस की जांच सही तरीके से शुरू भी नही हुई है। विनोद आर्य के सताए हुए लोगों के मुंह खुलने लगे है।
विनोद आर्य जैसे लोगों की संघ जैसी पवित्र संस्था का उपयोग अपने फायदे ​के लिए किया। संघ में संस्कार और संस्कृति और भारत की एकता अखंडता को बनाए रखने की सीख मिलती है। लेकिन विनोद आर्य और उसके बेटे के कारनामों ने संघ को भी एक नसीहत दी है।

विनोद आर्य के करीबियों ने बताया कि संघ कार्यालय के करीब में उसका घर है। जिसके कारण वह सुबह सबेरे चाय लेकर पहुंच जाता था। संघ पदाधिकारियों को स्वदेशी सामान देकर उनका हितैषी होने का दावा करता। चाय पिलाता और नजदीकियां बनाता था।

संघ पदाधिकारियों से बातचीत शुरू हुई तो विनोद आर्य के मंसूबे भी पूरे होने शुरू हो गए। विनोद ने अपने नालायक बेटे की करतूतों को छिपाकर उनको सम्मानित कराया। मुंह से मीठा बोलने वाले विनोद आर्य एक शातिर किस्म में इंसान है। अपने बेटे के पाप छिपाने के लिए पुलिस से भी झूठ बोलते ही नजर आए। लेकिन उत्तराखंड की जनता विनोद आर्य और उसके बेटे को कभी माफ नही कर सकती है। 19 साल की एक गरीब मासूम की हत्या करने के आरोपी पुलकित के पिता विनोद की भी जांच की मांग की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *