उत्तराखंड महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा का ग्राम हरिपुर कलां भव्य स्वागत




रेनू शर्मा.
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा का ग्राम हरिपुर कलां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान गीतांजलि कमला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जी- 20 का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आहृवान किया गया।

उत्तराखंड देहरादून के ग्राम हरिपुर कलां में सोमवार को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। साधक ऑफिस में ग्राम प्रधान गीतांजलि ज़ख्मोला की अध्यक्षता में जी-20 का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जोकि हरिपुर कलां के गीता कुटीर के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल के पहुंचने पर ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला एवं महिला मोर्चा की महिलाओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया जी-20 कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश उन्नति कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं को सम्मान दिया जा रहा है, जिससे देश भर में महिलाएं आज गर्व महसूस करती है। हर वर्ग के लोगों ने पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही हरिपुर कलां के ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला ने बताया कि आज उत्तराखण्ड राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा जनता को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही है, जिसमें राज्य की जनता लाभ प्राप्त कर रही है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल द्वारा प्रदेश की हर महिला को उचित सम्मान दिया गया है। जिससे राज्य में महिलाओं का बड़ी संख्या में भाजपा के प्रति लगाव बड़ा है। महिला सुरक्षा को लेकर भी राज्य सरकार लगातार अभियान चला रही है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के आगमन से समस्त महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में पहुंचे सभी महिला मोर्चा की महिलाओं को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री गीता रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़, प्रदेश मंत्री रीता चमोली, विधायक प्रतिनिधि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र राठौर, रंजना चतुर्वेदी, मनु रावत, रेनू शर्मा, अनामिका, रूबी बेगम, आमरीन, मोनिका यादव, मानता अग्रवाल, शर्मिला बगवाड़ी, पूनम चौहान, संगीता गिरी, ग्राम पंचायत सदस्य मृदुला गौनियल, पूजा ग्वाडी, अनीता गुप्ता समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *