VIDEO: खिलाड़ी नंबर वन पुष्कर सिंह धामी, सभी को गच्चा दे भरी हामी




नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को हरिद्वार में 48वीं नेशनल जूनियर कबड्डी चैम्पियनशिप 2022 का शुभारंभ किया। इस दौरान वह स्वयं एक खिलाड़ी के रूप में कबड्डी के मैदान में दांव पेंच अजमाते नजर आए।

सीएम पुष्कर सिंह धामी एक मंझे हुए खिलाड़ी की तरह हर क्षेत्र में अपने दांव चला रहे हैं। वह चाहे राजनीति का क्षेत्र हो या फिर खेल का मैदान। खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर जहां वह एक खिलाड़ी बन जाते हैं वहीं जब वह कुर्सी पर होते हैं तो कुशल नेता के रूप में प्रदेश सरकार का नेतृत्व करते हैं।

अपने विवेक से उन्होंने प्रदेश सरकार की छवि को न केवल आगे बढ़ाने का काम किया है बल्कि जनता के दिलों में अपना स्थान भी बना लिया है। यही वजह है कि दूसरी बार भी पार्टी नेतृत्व ने उन्हें की सीएम की कुर्सी पर बैठाने का निर्णय लिया। चुनाव हारने के बावजूद पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया, जिसमें उन्होंने रिकार्ड मतों से ​जीत हासिल की।

उनके विरोधी भी उनके दांव पेंच को समझ नहीं पा रहे हैं। विपक्ष की हर चाल को वह नाकामयाब करते जा रहे हैं। विपक्ष को कोई ऐसा मुद्दा नहीं दे रहे हैं जिससे वह प्रदेश सरकार या पार्टी पर सवाल उठा सके। पार्टी में भी वह सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास कर रहे हैं। जनता के बीच सीधे पहुंच जाते हैं और उनकी समस्याओं को सुनते हैं। अधिकारियों को निर्देश देते हैं कि जल्द समस्याओं का समाधान हो।

मुख्यमंत्री की चौपाल कार्यक्रम की शुरूआत कर यह जता दिया ​है कि मुख्यमंत्री केवल राजधानी में नहीं बैठने वाला, उनका मुख्यमंत्री अब उनके बीच ही मौजूद रहेगा। मंत्रियों को भी दो दिन जिलों में प्रवास करने के लिए कहा गया है। इससे साबित हो गया है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी आने वाले दिनों में पार्टी की छवि को और मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

बतादें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार स्थित पंतद्वीप मैदान पंहुचकर 48 वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैम्पियनशिप-2022 का द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने देश के 30 राज्यों से आये खिलाड़ियों के साथ सांकेतिक रुप से कबड्डी खेलते हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलकर देश का नाम रोशन करें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *