अमेरिका से प्रकाशित पत्रिका ने दिया डॉक्टर रामेश्वर सिंह को सेतु एक्सीलेंस 2020 एवार्ड




संजीव शर्मा
शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर रामेश्वर सिंह को सेतु एक्सीलेंस 2020 अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 29 नवंबर को दिया गया। सेतु पिट्सबर्ग अमेरिका से प्रकाशित द्वैभाशित मासिक पत्रिका है, उनके द्वारा यह सम्मान डॉक्टर रामेश्वर को उनकी विलक्षण प्रतिभा के लिए दिया गया।


डॉक्टर रामेश्वर सिंह ने केवल अपने पेशे से मरीजों में अपनी छाप छोड़ते हैं बल्कि उनकी ​लिखी कविताओं के उनके पाठक मुरीद है। डॉक्टर रामेश्वर सिंह का कहना है कि मनुष्य को अपने कार्य के प्रति सजगता और ईमानदारी बरतनी चाहिए। लगन से किया गया कोई भी कार्य निष्फल नहीं होता। उन्होंने बताया कि जब वह मरीज के साथ होते हैं तो उनका एक ही मकसद होता है कि सबसे पहले मरीज का भरोसा जीतना। जब मरीज को यह भरोसा हो जाता है कि डॉक्टर उसके मर्ज को दूर कर देंगे तब डॉक्टर भी मरीज को ठीक करने में अपना सबसे बेस्ट देने का प्रयास करता है। सभी डॉक्टर यही चाहते हैं कि उनका मरीज जल्द से जल्द ठीक हो।

मरीज से बना लेते हैं रिश्ता
डॉक्टर रामेश्वर सिंह की खासियत यही है कि वह मरीज को अपना ग्राहक नहीं अपना करीबी बना लेते हैं। उनका मरीज के बीच ऐसा रिश्ता बन जाता है ​जैसा एक परिवार के सदस्य का होता है। डॉक्टर रामेश्वर सिंह कहते हैं कि मरीज और डॉक्टर के बीच यह रिश्ता होना बेहद जरूरी है, यही वो रिश्ता है जो दोनों के बीच भरोसा पैदा करता है। यह भरोसा ही है जो मरीज को एक नई ऊर्जा प्रदान करता है, जो दवा से अधिक काम करती है। इसी सकारात्मक ऊर्जा के साथ हमें रोज मरीज के सामने होना होता है।

बचपन से ही कविता लिखने का शौक
डॉक्टर रामेश्वर सिंह को बचपन से ही कविता लिखने का शौक रहा है। उनकी कुछ कविता और लेख समाचार पत्र और पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हुए। डॉक्टर रामेश्वर सिंह जिस तरह आपरेशन थियेटर के अंदर मरीज के जीवन को बचाने के लिए जी जान से जुटते हैं उसी तरह जब उनकी कलम कागज पर चलती है तो ऐसी सुंदर रचना बनती है जो पाठकों के दिल को छू जाती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *