अग्निपथ के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन




मेरठ। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मांग की गई कि सरकार इस योजना को वापस ले। यदि ऐसा नहीं हुआ तो किसान यूनियन सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी।

अग्निपथ के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने आज प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन एक साथ पूरे देश में करने का आहवान किया गया है। इस मोर्च में भारतीय किसान यूनियन टिकैट भी शामिल है। संयुक्त मोर्चा के आहवान पर यह प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय पर किया जा रहा है।

अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे इस प्रदर्शन में संयुक्त मोर्चा इस योजना को वापस लेने की मांग कर रही है। मोर्चा का कहना है कि इस येाजना से देश का युवा ठगा जा रहा है। सेना में चार साल की नौकरी के बाद युवा कहां जाएगा, उसका भविष्य क्या होगा, यह तय नहीं किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष अनुराग ने कहा कि सरकार ने पहले किसानों को ठगने का काम किया, और अब जवानों को ठगने का काम कर रही है। सरकार की इस मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। हम पहले भी किसान बिल को वापस करा चुके हैं, यदि सरकार ने इस योजना को वापस नहीं लिया तो हमें सड़कों पर बैठना आता है, हम इस योजना को भी वापस कराकर ही हटेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *