प्राइवेट पार्ट में फंसा दो किलो का डंबल, डॉक्टरों ने हाथ डालकर निकाला बाहर




योगेश कुमार.
अपने यौन सुख को प्राप्त करने के लिए लोग अजीबो गरीब हरकत करने से भी बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला सामने आया है ब्राजील में। ब्राजील के एक शख्स के प्राइवेट पार्ट (Rectum) में लोहे का एक डंबल फंस गया जिसके बाद उसे असहनीय दर्द के चलते डॉक्टरों के पास जाना पड़ा।

खुद अपने शरीर में डाला
खबरों में व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की गई है। एनबीटी की खबर के मुताबिक 54 साल के शख्स ने 2 किलो के डंबल को खुद अपने शरीर के भीतर डाला था, जिसके दो दिनों बाद उसे डॉक्टरों के पास जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। पेट दर्द, मतली और शौच करने में कठिनाई के बाद वह मनौस के एक अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने रेक्टल की जांच की लेकिन उन्हें लक्षणों से संबंधित कोई निशान नहीं दिखे।

एक्सरे करने से सच आया सामने
डेलीमेल की खबर के अनुसार, डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे करने का फैसला किया। डॉक्टरों ने बताया कि यह ‘यौन प्रकृति’ का एक अजीबोगरीब मामला है। एक्स-रे से पता चला कि रेक्टम और कोलन (पेट) के मिलने की जगह पर 8 इंच लंबा एक डंबल फंसा हुआ है। सर्जनों ने उपकरणों की मदद से डंबल को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल पाए। लिहाजा डॉक्टरों ने हाथ से ही डंबल को बाहर निकालने का फैसला किया।

बेहद मुश्किल काम था बाहर निकालना
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी केस रिपोर्ट्स में डॉक्टरों ने लिखा कि डंबल को बाहर निकालना बेहद मुश्किल था लेकिन उन्हें इसमें कामयाबी हासिल हुई और तीन दिनों के बाद शख्स को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। डॉक्टरों ने कहा कि इस तरह के अधिकतर मामलों में मरीज ‘श्वेत पुरुष’ होते हैं जिनकी उम्र 20 से 40 साल होती है। प्राइवेट पार्ट में चीजों के फंसने का सबसे बड़ा कारण ‘यौन संतुष्टि’ को माना जाता है।

आ सकती हैं गंभीर आंतरिक चोटें
डॉक्टरों ने कहा कि इस तरह के बार-बार असफल प्रयासों के बाद ज्यादातर मरीजों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। हालांकि लोगों को लंबे समय तक चलने वाली समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन कई मामलों में गंभीर आंतरिक चोटें भी आ सकती हैं। रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के अस्पतालों ने 2010 से 2019 के बीच 3,500 चीजों को बाहर निकाला, जिसमें टूथ ब्रश, मूर्तियां और अंडे जैसी चीजें शामिल हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *