नवीन चौहान.
गाँधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड एवं उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।
इस दौरान अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने दोनों महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलकर देश के विकास को गति देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सत्य-निष्ठा के साथ काम करना और अपने कर्तव्यों का पालन करना हमारी पहली प्राथमिकता है। दोनों महापुरुषों के विचार हमारे लिए हमेशा ही मूल्यवान रहेंगे और हम सभी उनके दिखाए गए रास्ते का अनुसरण करते हुए देश की सेवा करते रहेंगे।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा- एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, पी एंड एम- विम्मी सचदेवा, पुलिस उप महानिरीक्षक, कार्मिक- अनंत शंकर ताकवाले, पुलिस उप महानिरीक्षक, पी एण्ड एम- सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।