यूपी में कई जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले




न्यूज 127.
लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर भी शुरू हो गया है। यूपी में आईपीएस अधिकारियों के बाद अब आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए है। यूपी में आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। इनमें कई जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।

मंगलवार को एक दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें कई जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए है। मुरादाबाद, सीतापुर, सहारनपुर, कासगंज समेत कई जिलों के डीएम बदल दिए गए है। आईएएस अभिषेक आनंद सीतापुर के डीएम बनाए गए है। कानपुर नगर आयुक्त शिव शरण अप्पा चित्रकूट डीएम बनाये गए हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *