शहरी विधायक मदन कौशिक के करीबी ही व्यापारियों के आंदोलन में सबसे आगे






नवीन चौहान
शहरी विधायक मदन कौशिक के करीबी नेता ही व्यापारियों के आंदोलन में सबसे आगे दिखाई पड़ रहे है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हरिद्वार के बाजार को खोले जाने के आश्वासन के बाद भी व्यापारियों ने हरकी पैड़ी पर मौन व्रत करने से कदम पीछे नही खींचे। जबकि फेसबुक पर मदन को बधाईयां दी जा रही है। वही दूसरी ओर बाजार खुलने तक आंदोलन को जारी रखने की रणनीति बनाई जा रही है। निचले स्तर व छोटा व्यापारी मूकदर्शक बना हुआ है। आंदोलन उनकी समझ से परे है। छोटे व्यापारियों का कहना है कि जब रेल और बसें सभी बंद है और पर्यटकों के आने की संभावना नही तो दुकान खोलकर छोटे व्यापारियों से किराया वसूलने का नया फार्मूला तो नही है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व नगर विधायक मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात करने और बाजार खुलने के आश्वासन के बाद भी हरिद्वार का व्यापारी आंदोलनरत है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने एक जून को ताली थाली बजाने के बाद 2 जून को मौत व्रत रखकर प्रदेश सरकार को अपना विरोध जताया। जिला व्यापार मंडल के आहृवान पर शहर व्यापार मंडल ने व्यापारियों की समस्याओं के संदर्भ में मौन उपवास रखा। प्रदेश सरकार को अपनी भावनाओं और अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए दूसरे चरण में मौन उपवास रखकर सरकार का ध्यान आक​र्षित करने का प्रयास किया। कोरोना काल में जिस तरह छोटे— बड़े व्यापारियों का व्यापार बंद हो रहा है। समस्त व्यापारी आर्थिक रूप से बहुत परेशान है। व्यापारियों ने स्थानीय विधायकों जनप्रतिनिधियों व मुख्यमंत्री को बाजार खोलने के लिए ज्ञापन सौंपा।
1 जून को समस्त जिले के व्यापारियों ने जगह-जगह थाली बजाकर प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम किया था। उसी क्रम में दूसरे चरण में व्यापारियों की समस्याओं के लिए सरकार को जगाने के लिए आज 2 जून को हरकीपौडी पर 1 घंटे का उपवास रख रोष व्यक्त किया गया, और मांग की अगर प्रदेश सरकार ने व्यापारियों की समस्याओं का कोई संज्ञान लेकर आर्थिक मदद नहीं की तो व्यापार मंडल एक बड़ा आंदोलन चलाया जायेगा। आज मौन उपपास का कार्यक्रम जिला व्यापार मंडल के आहृवान पर शहर व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी व शहर महामंत्री राजीव पाराशर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया। जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी जिला महामंत्री संजीव नैयर, शहर कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, सह संयोजक राजकुमार गुप्ता युवा प्रदेश सचिव विजय शर्मा महामंत्री विक्की आडवाणी, मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष भोला शर्मा, चन्द्र शेखर कुर्ल, विष्णु शर्मा, राजू बक्शी, हनी शर्मा, अनिल पुरी, वीरेंद्र बल्ली, राहुल शर्मा, अमित गुप्ता, विपिन शर्मा, मदन गोपाल तलवार, अनिल गुप्ता, नवीन, वेयर अरोड़ा, अंकित महेश्वरी, शुभम गोयल, गौरव सचदेवा, अनूप गोयल, मनोज चौहान, जसवंत रेजा, सूरज शर्मा, विजय शर्मा, राम अरोड़ा, राघव मित्तल, मोहित, राजू मनोचा, आनंद भट्ट, उदित शर्मा, अरविंद कुच्छल, रामायण जी यादव, धीरज जहां, दीपक बच्ची, हनी शर्मा, अमित अग्रवाल, विनीत खंडेलवाल, आशीष जैन, अश्वनी शर्मा, पंकज जोशी, अभिनव जमदग्नि, अश्वनी विश्नोई, आहूजा, विशाल गुप्ता, कमल त्यागी, राघव मित्तल, संगीत मदान, विकास चौहान आदि मौजूद थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *