आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बेटे की मौत की यह वजह





आयुष चौहान
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बेटे की मौत हार्ट अटैक आने के कारण हुई है। हालांकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक का बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
30 सितंबर 21 को थाना राजपुर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली की राजपुर क्षेत्र में स्थित होटल रोजवुड में रुके एक व्यक्ति ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला जा रहा है। उक्त सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने होटल कर्मियों की उपस्थिति में कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो अंदर कमरे में एक युवक का शव पड़ा हुआ था। जिसकी पहचान सिकंदर राज कलेर पुत्र एसएस कलेर, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई। घटना के संबंध में जानकारी करने पर होटल कर्मीयो ने बताया गया कि मृतक सिकंदर दिनांक 29 सितंबर 21 की सायं से उक्त होटल में रुका था। आज प्रातः जब काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया तो होटल प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मृतक सिकंदर का अपना ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था। पुलिस ने मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथमदृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। वही दूसरी ओर 30 सितंबर 21 की प्रातः थाना राजपुर को सूचना मिली की सहस्त्रधाराधारा क्षेत्र में नदी के पास एक युवक का शव पड़ा है। थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँची। मृतक युवक की पहचान प्रवीन भंडारी पुत्र नरेंद्र भंडारी निवासी ग्राम शेरा, सहस्त्रधारा, थाना राजपुर, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक उपरोक्त वाहन चालक था तथा दिनांक 29/09/21 की रात्रि 8:00 बजे घर से निकला था। पुलिस द्वारा मृत्यु के कारणों की जानकारी हेतु शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में जांच प्रचलित है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *