हवा में उड़ रहा प्लेन अचानक सड़क पर उतरा, मच गया हड़कंप




नवीन चौहान
गाजियाबाद क्षेत्र में गुरूवार को हवा में उड़ रहा एक प्लेन अचानक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर उतर आया। प्लेन की आपातकालीन लैंडिंग से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्लेन का संतुलन बिगड़ने से उसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। प्लेन का पायलत भी सुरक्षित रहा।


जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान चार्टेड प्लेन बताया जा रहा है। इस विमान में तकनीकी खराबी आने पर एमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान को हिंडन पर लैंड करना था, लेकिन विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण उसकी एक्सप्रेसवे पर ही इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी। ठीक से लैंडिंग न हो पाने के कारण चार्टर्ड प्लेन का लेफ्ट विंग क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में मौके पर पहुंचे भारतीय वायुसेना के जवानों ने रेस्क्यू कर पायलट को सुरक्षित बाहर निकाला। यह विमान एनसीसी का टू सीटर प्लेन बताया गया है जो बरेली से उड़ा था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *